मंगलवार, 13 अप्रैल 2004

हिन्दी ब्लॉगजगत में सन्नाटा

लगता है की शुरूवाती उत्साह के बाद हिन्दी जगत में सन्नाटा सा छा गया है| आशा करता हूँ की ये गरमीयों की छुट्टीयों की वजह से है ना की उत्साह की कमी से|
कल किसी मित्र की मदद करते हुए पाया की windows xp जहाँ हिन्दी तो दिखाता है MSN Messenger में, वहीं गुजराती की जगह सिर्फ बक्से दिखाता है| पता चला की Arial Unicode MS फोन्ट बदलने पर ही चलता है| ऐसा क्यूँ ? किसी को मालूम हो तो बतायें|
यहे शायद गुजराती में ना दिखे - કેમ છૌ? મજા મા છૌ?

बुधवार, 7 अप्रैल 2004

ऐक चिड़िया

80 के दशक में बडे होते हुए दूरदर्शन का आगमन अभी भी याद है| 1982 मैं एशियाड खेलों का प्रसारण इंदौर में पहली बार दूरदर्शन को नगरी में लाया था| उसके पहले बंबई यात्राओं का दौरान श्नेत-वर्ण टीवी पर चित्रहार देखा करते थे| कुछ समय बाद दूरदर्शन के जनहित संदेश प्रसारित होने लगे, खासकर देश की एकता पर क्या आपको याद है? http://mmslb.eonstreams.com/recreate/cdaudio/wm/1194_ek_anek_aur_ekta_56k.wmv

मंगलवार, 6 अप्रैल 2004

ईश्तहार रहित ब्लॉग

कुछ समय से ईस ब्लॉग पर ब्लॉगर का ईश्तहार नहीं दिख रहा है| यह उन्ही ब्लॉग्स पर होता है जो मुफ्त नहीं है| ईसका कारण है की ऐक और बॉडी टैग जौ की commented है|

शनिवार, 3 अप्रैल 2004

orkut और हिन्दी ब्लॉगर्स

कुछ समय से मैं orkut के नैटवर्क पर हूँ| मेरे स्वीडन के ऐक मित्र हैनरिक को आमंत्रित किया जोकि भारतप्रेमी है| उन्होनें आते से ही इंडिया और इंडियन फूड communities में खुद को जोड लिया| उसके बाद मेरे मन में विचार आया की क्यो ना सभी हिन्दी ब्लॉगर्स को न्योता दिया जाए orkur पे आने का| समस्या यह है की orkut पर आप स्वयं आमंत्रित नहीं कर सकते है| अगर आप कोई हिन्दी ब्लॉगर्स की community join करना चाहे तो कृपया मुझे आपका विपत्र दे ताकि मैं आमंत्रण भेज सकूँ|